गोरखपुर, मार्च 12 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज-करमैनी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। क्षेत्र के वनभागलपुर निवासी 35 वर्षीय साधु साहनी रविवार रात करीब 11 बजे घर से पैदल निकले थे। मैरिज हॉल के पास करमैनी की ओर जा रहे लोडेड ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.