मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बीती आठ अप्रैल को हादसे में घायल हुए युवक की मौत हो गई। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के नयागांव पीएसी निवासी दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 8 अप्रैल को रात करीब 10:30 उसका भाई आकाश अपने दोस्त कोशल के साथ पीएसी से हरथला सब्जीमंडी की ओर स्कूटी से जा रहा था। रास्ते में कांठ रोड मुस्कान तिराहे के पास एक दूसरी स्कूटी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल आकाश का कांठ रोड के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 14 अप्रैल की रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ केस दर्ज स्कूटी सवार का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.