नोएडा, जनवरी 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-53 में 12 जनवरी को बस की टक्कर से घायल युवक की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने शाम को सेक्टर-57 पुलिस चौकी के पास मृतक का शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर एक घंटे बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी परिजनों का आरोप है कि सेक्टर-53 के पास 12 जनवरी को एक कॉलेज की बस ने बाइक सवार सक्षम गुप्ता को टक्कर मार दी थी। हादसे में सक्षम गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। राहगीरों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.