हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, कोहराम
बिजनौर, मई 16 -- कोतवाली देहात। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी करतार सिंह का करीब 29 वर्षीय पुत्र आकाश पाल गुरुवार को बाइक से बिजनौर जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह कोतवाली देहात-बिजनौर मार्ग पर छोइया नदी के पुल के पास पहुंचा, तभी अचानक उसकी बाइक फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल आकाश को उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया। यह भी पढ़ें- बेकाबू ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत जहां एक निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा था।शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान आकाश पाल ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.