रामपुर, मई 23 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के चरक वाली मस्जिद निवासी फरीदा बेगम का बेटा कासिम अपने घर जा रहा था। तभी पीछे से आई रोडवेज ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान कासिम की मौत हो गई। अब पीड़िता ने बस चालक पर केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत,केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...