बस्ती, मार्च 15 -- महादेवा, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के पगार खास गांव निवासी जयचंद (20) पुत्र जगधर की मुंडेरवा से घर आते समय पेड़ से टकराकर घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जयचंद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जयचंद बीते मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे बाइक से मुण्डेरवा-महादेवा मार्ग से अपने घर पगार के लिए वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के ईचढवा स्थित शिव मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे जयचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पहले महादेवा ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कैली अस्पताल भेज दिया। वहां भी स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात जयचंद ने दम तोड़ दिया।...