हादसे में घायल महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
लखीमपुरखीरी, जून 5 -- ओयल, संवाददाता। लखीमपुर-सीतापुर हाईवे ओयल चौकी क्षेत्र के ग्राम चिमनी के पास गुरुवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां से इलाज के बाद डाक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया था। शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के द्वारान महिला की मौत हो गई ।थाना खमरिया क्षेत्र के गांव समरदा निवासी घायल राजेश कश्यप पुत्र छेद्दूलाल अपनी पत्नी गीता देवी के साथ बाइक से हरगांव से समरदा जा रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे ओयल के ग्राम चिमनी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी , जिससे बाइक सवार पति पत्नी उछल कर दूर जा गिरे थे। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी घायल सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.