लखनऊ, जून 4 -- बीकेटी में भौजी ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार को घायल हुई सुनीता (38) की इलाज के दौरान गुरुवार को ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। दोपहर सुनीता का शव घर पहुंचा तो आक्रोशित परिवारीजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर माल-इटौंजा मार्ग के सौदापुर चौराहे पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। मायकेपक्ष ने प्रापर्टी के विवाद में ससुर पर एक्सीडेंट कराने का आरोप लगाया।जिस प्रदर्शन में एम्बूलैंस व अन्य राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ा। मौके पर बीकेटी पुलिस व माल पुलिस ने मृतका के जेठ संतलाल से मृतका के बेटे प्रासू को जमीन देने कि बात कही तब जाकर प्रदर्शन कारियों प्रदर्शन समाप्त किया। सुनीता अकबरपुर में अपने मायके रहती थीं। उनके पति ने लापता होने से पहले अपने को फर्ज...