मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- बड़ौत रोड पर हादसे में 45 वर्षीय घायल महिला की मेरठ में मौत हो गई। जिसको लेकर परिवार में शोक छाया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। कस्बे के मोहल्ला ख़ाकरोवान निवासी धीरज पाल, उसकी पत्नी सुनीता, पुत्री अनन्या व भाभी बबीता शुक्रवार की रात्रि में घर से वॉकिंग के लिए बड़ौत रोड पर जा रहे थे। जो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। जिन्हें बुढ़ाना से मेरठ रैफर किया गया था। मेरठ में डाक्टर ने बबीता को मृत घोषित कर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है तथा वाहन की तलाश में सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...