हादसे में घायल महिला की गई जान, कोहराम
भदोही, मई 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सुजातपुर गांव के पास बाइक से गिरकर घायल 45 वर्षीय कुसुम देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को मामले की जानकारी परिजनों द्वारा नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सरई राजपूतानी गांव निवासी चंद्रबली की पत्नी कुसुम देवी अपने मायके इब्राहिमपुर से भतीजे के साथ रविवार को बाइक से घर लौट रही थीं। सुजातपुर गांव के पास बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.