हमीरपुर, अक्टूबर 2 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। बाइक और कार में हुई आमने सामने टक्कर में बाइक सवार घायल महिला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री और ससुर को भी गंभीर चोटे आई हैं। घटना 30 सितंबर की दोपहर 12 बजे की है। पुलिस ने आज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के बदनपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसके पिता राममनोहर अपनी बहू सुनीता तथा नातिन आराध्या का इलाज कराने सुमेरपुर बाइक से गए थे। 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बदनपुर मोड़ से पहले मुंडेरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी और तीनों को कुचलता हुआ भाग निकला। इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद...