महाराजगंज, नवम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के पतरेंगवा टोला अरनहवा निवासिनी सोना देवी (46) पत्नी पटेश्वर बीते 18 नवम्बर को एक सड़क हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गयी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोना देवी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पटेश्वर की पत्नी सोना देवी अपने बड़े बेटे के साथ 18 नवंबर को बाइक से महराजगंज से घर लौट रही थी। रास्ते में सिन्दुरिया की तरफ से आ रहे तेज गति के अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सोना देवी बाइक से सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। वहां से परिजनों ने उसे एक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.