संभल, अप्रैल 26 -- नखासा क्षेत्र में आंधी के दौरान हादसे में घायल हुए भाकियू असली के संस्थापक सदस्य समरपाल सिंह की मेरठ के अस्पताल में शनिवार रात मौत हो गई। गमगीन माहौल में रविवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। संस्थापक सदस्य की मौत से पूरे संगठन में गम का माहौल है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। भाकियू असली के संस्थापक सदस्य गांव भदरौला निवासी चौधरी समरपाल सिंह उर्फ मुलायम सिंह यादव 17 अप्रैल की शाम फत्तेपुर भाउ मन्दिर से घर लौट रहे थे। अचानक आंधी आने पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी। जिनका मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को गमगीन माहौल में तिगरी गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। संगठन के...