हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी। दिनेशपुर, यूएस नगर में बुधवार शाम सड़क पर पैदल चल रहे 79 वर्षीय त्रिलोक सिंह को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में गंभीर घायल त्रिलोक सिंह को इलाज के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...