हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, चालक पर केस
गोंडा, मई 26 -- खरगूपुर। दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मृत्यु के बाद बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद प्रसाद ने बताया कि भैरमपुर थाना कौड़िया निवासी जयप्रकाश विश्वकर्मा ने इस संबंध में तहरीर दी थी। बीते गुरुवार को शाम पाच बजे उसके पिता राम समुझ (68) मंगल नगर चौराहे से घर जा रहे थे। गोंडा बहराइच मार्ग पर शमशान घाट के पास बस चालक ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसके पिता को ठोकर मार दी। गम्भीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.