प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- कोतवाली के शिव चरन का पुरवा सरियावां गांव निवासी अनारकली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके 68 वर्षीय पति बद्री प्रसाद 29 मार्च की सुबह साइकिल से दूध बेचने जा रहे थे। वह नगर पंचायत के तिलौरी रोड पर पहुंचे तो अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उनको इलाज को सीएचसी से स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उनको उसी दिन मृत घोषित कर दिया। पीड़िता अनारकली की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...