बांदा, अप्रैल 12 -- नरैनी। नरैली थाना क्षेत्र के शंकरपुरवा में सड़क हादसे में तीन अप्रैल को एक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ था। पीड़ित के चाचा ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार उसकी याददाश्त चली गई है। शंकरपुरवा निवासी सालिगराम ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल को बाइक सवार ने चार वर्षीय भतीजे को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी खी। घटना के बाद नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, बालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी याददाश्त भी प्रभावित हुई है। बताया कि हादसे के समय बालक अपनी मां के साथ सामान लेने गया था और सड़क पार करते समय यह ...