बाराबंकी, अप्रैल 7 -- राकेश सैनी /बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में त्रिलोकपुर रानी बाजार सम्पर्क मार्ग पर गत एक सप्ताह पूर्व हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मंगलवार की अल सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर चकबहेरवा गांव निवासी अमरेश कुमार (35) एक सप्ताह पूर्व अपने फूफा के यहां कोटवा गांव में अयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे उसी दिन बाइक से लौट रहे थे। थाना मसौली क्षेत्र के त्रिलोकपुर रानीबाजार संपर्क मार्ग पर बाबापुरवा मोड़ के समीप धर्म कांटे के पास बाइक से पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे में अमरेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से जिला ...