हादसे में घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार से घर जाते समय नीलगाय से टकराकर घायल बाइक सवार की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। देल्हूपुर के गोसाईपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह का 26 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार सिंह प्राइवेट नौकरी करता था। वह 28 फरवरी की शाम मानधाता बाजार से अपने घर जा रहा था। हरखपुर के पास सड़क पर आए नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे मानधाता पीएचसी भेजा। यहां मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन उसे प्रयागराज ले गए थे लेकिन रविवार रात उसकी मौत हो गई। वह दो भाइयों में छोटा था। उसे आठ साल का एक बेटा है। पत्नी अंतिमा सिंह और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.