मेरठ, जनवरी 4 -- जानीखुर्द। शुक्रवार दोपहर नंगला जमालपुर के पास सड़क दुघर्टना में घायल हुए युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मवाना थाना क्षेत्र के कौल गांव निवासी सुनीत पुत्र रामफल शुक्रवार दोपहर बागपत की ओर से मेरठ की ओर जा रहा था। नंगला जमालपुर के पास पिकअप की टक्कर से सुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हालत चिंताजनक होने पर दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.