हादसे में घायल बच्चे की मौत
बरेली, अगस्त 19 -- रामनगर। आंवला रामनगर मार्ग पर श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटने से घायल 24 लोगों में से एक घायल बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार को गौरी शंकर गुलड़िया में शिवतेरस में गांव किटौना के श्रद्धालुओं की ट्रॉली भरकर लोग जलाभिषेक करने गए थे। रामनगर और मऊ चंदपुर के बीच ट्रॉली पलट गई। इसमें 24 लोग घायल हो गए। घटना में चार बच्चों की हालत गंभीर थी, जिनमें से एक बच्ची की दूसरे दिन मौत हो गई। आठवें दिन इलाज के दौरान घायल उपदेश उम्र दस साल की भी मौत हो गई अभी तीन की हालत नाजुक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.