लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ। सरोजनीनगर में हादसे में घायल फर्नीचर कारीगर की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कानपुर के मकड़ी खेड़ा निवासी पिंटू विश्वकर्मा (24) फर्नीचर कारीगर था। भाई जितेंद्र ने बताया कि पिंटू सोमवार को बिना बताए घर से निकला था। मंगलवार को सरोजनीनगर पुलिस का जितेंद्र के पास फोन आया कि पिंटू का एक्सीडेंट हो गया है। वह अस्पताल में भर्ती है। परिवार के लोग मंगलवार देर शाम तक अस्पताल पहुंचे। देर रात इलाज के दौरान पिंटू की मौत हो गई। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार देर रात युवक का एक्सीडेंट बदलीखेड़ा के पास हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.