लखीमपुरखीरी, अप्रैल 11 -- चपरतला, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल पिकअप चालक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है। थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम हैरमखेड़ा निवासी 35 वर्षीय सत्य प्रकाश 25 फरवरी को हादसे का शिकार हो गए थे। वह अपनी पिकअप लेकर पसगवां थाना क्षेत्र में उदयपुर पुलिया के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रॉली से उनकी जोरदार टक्कर हो गई थी। जोरदार टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी पसगवां में प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आए तो गांव पहुंची मैगलगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.