इटावा औरैया, अगस्त 6 -- जसवंतनगर। नेशनल हाईवे पर हादसे में घायल हुए दंपत्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा बुधवार की रात को हुआ था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम धरवार निवासी प्रेम सिंह बुधवार की रात को अपनी पत्नी बुद्धश्री समेत तीन लोगों के साथ एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान इटावा से आगरा की ओर जा रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पिछले हिस्से की चपेट में बाइक आ जाने से तीनों घायल हो गए। सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान गुरुवार सुबह करीब चार बजे प्रेम सिंह और उनकी पत्नी बुद्ध श्री की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर, तीन घायल हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...