हादसे में घायल पति की मौत, पत्नी गंभीर
महाराजगंज, मई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सड़क हादसे में घायल बाइक चालक घायल पति की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।गोरखपुर नगर निगम घासीकटना चौकी क्षेत्र के नेयमत नगर निवासी निवासी सोनू अपनी पत्नी रूबी खातून के साथ बाइक से बिहार के बगहा से घर लौट रहा था। सोमवार सुबह श्यामदेउरवा क्षेत्र के पिपरपाती पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना में दम्पत्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने घायलों को सीएचसी भटहट भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नही होता देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात सोनू की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.