हादसे में घायल पंचायत समिति सदस्य की इलाज के दौरान मौत
कोडरमा, मई 15 -- चंदवारा। प्रखंड के बिरसोडीह के पंचायत समिति सदस्य रामप्रसाद यादव, 57 वर्ष की इलाज के दौरान रांची में शुक्रवार को मौत हो गई। बताया जाता है कि चार दिन पूर्व बांझेडीह फोरलेन के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे, जिनका बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था। रांची में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे झामुमो पार्टी से भी जुड़े थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जायेगा। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। शोक व्यक्त करनेवालों में मुखिया बीरेंद्र यादव, मुखिया श्यामदेव यादव, मो. क्यूम, चरणजीत सिंह, उमेश यादव, अजय यादव, मनोज साव आदि के नाम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल उप मुखिया की मौत, क्षेत्र में शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.