हादसे में घायल दो युवकों की तहरीर पर केस दर्ज
मऊ, जून 2 -- मधुबन। थाना क्षेत्र में विगत नौ मई एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार धरमपुर टाडी के रहने वाले रामप्रवेश चौहान पुत्र गुलाब चौहान और उनके साथी कृष्णा चौहान पुत्र सत्येन्द्र चौहान, निवासी रसड़ा, बलिया को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना बीती 9 मई की शाम करीब 4 बजे की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.