हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत
फतेहपुर, सितम्बर 15 -- फतेहपुर, संवाददाता। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसों में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा तो दूसरे की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हथगाम कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी बाबूलाल का 19 वर्षीय 11 सितंबर को बाइक से सामान लेने जा रहा था। अधारीपुर के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुभाष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी देवस्वरूप का पुत्र शैलेश पाल 11 सितंबर की दोपहर बाइक से घर लौट रहा था। नउवाबाग के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया था ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.