हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी उपचार के दौरान तोड़ा दम
अमरोहा, अप्रैल 30 -- बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर बीती 14 अप्रैल की रात हुए हादसे में घायल दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी 35 वर्षीय कमल प्रजापति पुत्र स्व.चिरंजीत सिंह व अपने साथी मोहल्ला धुनपुरी निवासी किशन प्रजापति व जलाल नगर निवासी राहुल के साथ बीती 14 अप्रैल की रात बिजनौर जिले के फीना से स्कूटी पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी सवार कमल की मौके पर ही मौत हो गई थी। किशन व राहुल गंभीर घायल हुए थे। उपचार के दौरान गुरुवार को किशन प्रजापति की भी मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.