गोरखपुर, जनवरी 22 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया में निर्माणाधीन रिंग रोड के पास हुए हादसे में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 10 जनवरी की रात बाइक सवार दो युवक अज्ञात कारणों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से अखिलेश (20 वर्ष) पुत्र फेकू की 11 जनवरी की सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं सत्यम (22 वर्ष) पुत्र शिवमूरत ने बुधवार की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों युवक गुलरिहा क्षेत्र के अशरफपुर गांव के निवासी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...