उरई, फरवरी 11 -- उरई। सरावन से लौट रहे डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार को कुकुरगांव के निकट सड़क पर बाइक अनियंत्रित होने से दंपति नरेंद्र व सीमा घायल पड़े थे जो राम नगर के रहने वाले हैं और अकोढ़ी से लौट रहे थे। घटना को देख जिलाधिकारी नेगाड़ी रुकवाई और दोनों को अपनी स्कॉर्ट वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया अस्पताल में घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। प्रशासन की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.