कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां में 13 मार्च को हुई दुर्घटना में घायल झारखंड का रहने वाला ट्रक चालक मेडिकल कालेज से नाटकीय ढंग से लापता है। पुलिस से मिली सूचना पर मेडिकल कालेज आई उसकी पत्नी व रिश्तेदारों को उसके गायब होने की जानकारी मिली। उसका पता नहीं चलने से परेशान परिजन मेडिकल कालेज, अकबरपुर व रनियां थाने के एक सप्ताह से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर जगह से जांच की बात कहकर टरकाए जाने से उसके परिजन खासे निराश हैं। ग्राम होलमगड़ा खुर्द थाना व जिला चपरा झारखंड का रहने वाला चालक प्रकाश यादव अपने ट्रक में तारों का बंडल लेकर पश्चिम बंगाल से जयपुर के लिए 7 मार्च को रवाना हुआ था। तेरह मार्च की शाम को रनियां के पास हुई दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची रनियां पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.