हादसे में घायल टाटा स्टीलकर्मी को अस्पताल ले जाने में कर ली चोरी
जमशेदपुर, मई 23 -- बिष्टूपुर के गोपाल मैदान के पास बुधवार सुबह ड्यूटी जाने के दौरान टाटा स्टील कर्मी अमित कुमार तिवारी को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में अमित सड़क पर गिरने के बाद बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तो वे एमजीएम अस्पताल में थे। उनके गले से सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल, घड़ी और आईडी कार्ड गायब थी। इस संबंध में अमित ने गुरुवार को बिष्टूपुर थाने में लिखित शिकायत की। अमित ने बताया कि वे बाइक से कंपनी जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना के शिकार होकर सड़क पर गिर गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एमजीएम पहुंचाया। उन्हें जिस ऑटो वाले ने अस्पताल पहुंचाया था, उसके मोबाइल से घर वालों को घटना की सूचना दी। बाद में पता चला कि कीमती सामान गायब है। जब ऑटो वाले को फोन कर जानकारी मांगी तो ऑटो वाले ने बताया कि दो युवक जो ऑटो में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.