मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- बुढ़ाना। गांव गढ़ी सखावतपुर के पास बाइक की टक्कर से घायल ग्रामीण की मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव गढ़ी सखावतपुर निवासी शहीद 19 अप्रैल को अपनी साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में उसकी बाइक से टक्कर हो गई थी। जिसमें साइकिल व बाइक सवार तीनों घायल हो गए थे। हादसे में शहीद के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसे सीएचसी बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर और फिर मेरठ रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान शहीद की मौत हो गई। मृतक के पुत्र मोहसीन ने बुढ़ाना थाने में तहरीर देकर आरोपी बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.