हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज
अमरोहा, अप्रैल 29 -- सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दो लोगों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी असलम बीती 22 अप्रैल को अपने साथी यूसुफ व वसीम अहमद के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। असलम की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में असलम के बेटे सैफी अली की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.