अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। हादसों में मृतकों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से केंद्र सरकारी की ओर से राहवीर योजना चलाई जा रही है। इसमें घायल की जान बचाने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम मिलता है। इसे लेकर मंगलवार को एसएसपी नीरज जादौन ने जिले के लोगों से अपील की है कि अगर कोई हादसा हो तो बिना देरी किए घायल को अस्पताल ले जाएं। एसएसपी ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हो जाती है। कई लोग घायल होते हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत है। हादसों में घायल लोगों की मौत के पीछे एक कारण ये सामने आया है कि कई बार उन्हें अस्पताल पहुंचाने में देरी हो जाती है। अक्सर देखने में आया है कि लोग हादसा देखकर वीडियो बनाते हैं और इंतजार करते हैं। ऐसे में अपील है कि इंतजार न करें। इसके ल...