संतकबीरनगर, मई 5 -- संतकबीरनगर। पांच दिन पूर्व बड़गों चौराहे के पास हुए हादसे में घायल बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई। महुली क्षेत्र के तिनहरी गांव के रहने वाले इंद्रदेव यादव पुत्र लालमन यादव का आरोप है कि 28 अप्रैल 2026 की शाम को उसके भाई दयाराम यादव मां का दवा लेकर जैसे ही बडगों चौराहा खलीलाबाद से बाइक से निकले। तक तक पीछे से एक चार पहिया वाहन का चालक लापरवाही पूर्वक उतावलेपन में पीछे से उसके भाई की बाइक में तेज ठोकर मारा। ठोकर लगने से उसके भाई को काफी गम्भीर चोटें आयी और भी क्षतिग्रस्त हो गयी। वहां मौजूद लोग उसके भाई को जिला अस्पताल खलीलाबद में दवा इलाज के लिए ले गए और घर पर सूचना दिए। वाहन को घटना स्थल पर रोक रखा था। घर के लोग हास्पिटल पहुंचे, तब जिला अस्पताल के डाक्टर ने उसके भाई की स्थिति को नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिए...