हादसे में घायल की तहरीर पर बस चालक पर केस
गंगापार, जून 26 -- थाना क्षेत्र के मड़ार गांव निवासी रामपति पटेल पुत्र सहदेव पटेल ने थाने में तहरीर दी कि 14 जून को उनका भाई उनके बेटे संजय कुमार की बाइक से मांडा से हाटा जा रहे थे। अचानक शिव शक्ति ट्रैवेल्स की बस के चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में गिरधरपुर पाल किराना की दुकान के सामने टक्कर मार दी। टक्कर से उनके भाई को चोटें आईं। जिनका इलाज प्रयागराज अंदावा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। तहरीर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.