हादसे में घायल की इलाज के क्रम में मौत
मोतिहारी, जून 1 -- मोतिहारी। सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की इलाज के क्रम में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई। मृतक छौड़ादानो थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी कादिर हुसैन (48) था। मौत की सूचना पर पहुंची छतौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार ने ठोकर मार दिया था। आनन-फानन में इलाज के लिए कादिर हुसैन को छतौनी थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.