हादसे में घायल किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- ठाकुरद्वारा। बाजपुर के रामराज रोड पर ग्राम किशनपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रामपुर घोगर निवासी किसान की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। ग्राम रतनपुरा निवासी 30 वर्षीय शुभम पुत्र नेतराम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से बाजपुर से अपने घर लौट रहा था। बाजपुर में रामराज रोड पर ग्राम किशनपुर स्थित एक स्टोन क्रशर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शुभम के अलावा दूसरी बाइक पर सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर घोगर निवासी 40 वर्षीय सुरेश पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.