हादसे में घायल किसान की तीन बाद मौत
इटावा औरैया, अगस्त 11 -- इटावा। उदयपुरा के पास चार दिन पहले ट्रक की टक्कर से गंभीर घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान बाइक पर सवार होकर जा रहा था तभी हादसा हो गया है। चौबिया थाना क्षेत्र के हविलिया बीना गांव के रहने वाले किसान 32 साल के मनोज 8 अगस्त की शाम बाइक से अपने इटावा के यदुवंश नगर स्थित मकान पर आ रहे थे। तभी उदयपुरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद उनको सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.