लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- ट्रक की टक्कर से पलटे ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से घायल हुए किशोर की भी मौत हो गई है। पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। इस हादसे में चालक की भी मौत हो चुकी है। पसगवां थाना क्षेत्र में बन्दराहा रोड पर ट्रक की टक्कर से पलटे ईंट भरे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे भरतपुर निवासी 25 वर्षीय अबीर और बददापुर निवासी मजदूर 15 वर्षीय मोनू दब गए थे। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई थी। ट्रैक्टर चालक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। जबकि घायल मोनू का इलाज चल रहा था। शुक्रवार की देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया है। हादसे को अंजाम देकर चालक ट्रक छोड़कर मौके से बाहर निकाला था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.