लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- होली के दिन हादसे के शिकार हुए एक व्यक्ति का पैर काटना पड़ा। मरीज के बेटे ने सीएचसी अणीक्षक और पुलिस को तहरीर दी। मामला लखीमपुर रोड पर एक निजी अस्पताल का है। मरीज के पुत्र ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उससे 50 हजार रुपये लेकर भी उसके पिता के इलाज में लापरवाही की। जिसको लेकर उसके पिता का पैर काटना पडा। कोतवाली क्षेत्र के पुनर्भूग्रंट निवासी अनिल कुमार ने कोतवाली पुलिस और सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डा. गणेश कुमार को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि होली वाले दिन चार मार्च को उसके पिता माखनलाल सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिसको लेकर उसने अपने पिता को इलाज के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के बहकावे में आकर लखीमपुर रोड पर हड्डी के एक हास्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनका पैर काटना पड़ा और उनके पिता की हालत गंभीर हो गई...