प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- परेवानारायणपुर गांव में आयोजित सड़क शिलान्यास और जनसभा में जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पहुंचने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। राजा भैया की अगवानी के लिए बाइक रैली में सैंकड़ों लोग शामिल हुए। रैली के दौरान बाइक अनियंत्रित होने से हथिगवां निवासी महेश प्रजापति और खाले का पुरवा महराजपुर गांव निवासी राहुल पटेल बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गए। राजा भैया के बड़े बेटे कुंवर शिवराज प्रताप सिंह घायलों का हाल जानने उनके घर पहुंचे। दोनों घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद इलाज के लिए दी। राजा भैया ने दोनों घायलों को इलाज की सम्पूर्ण खर्च वहन करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, प्रधान नरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान ननकऊ सिंह, रवि सिंह, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.