हरिद्वार, जून 6 -- भेल परिसर में 10 मार्च को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी अमरजीत सिंह की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक प्रबोध श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार गलत दिशा से आई बाइक की टक्कर में अमरजीत सिंह के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...