हादसे में घायल कंपनीकर्मी ने दम तोड़ा
नोएडा, जून 17 -- दनकौर, सतीश शर्मा। गौड़ यमुना सिटी के पास करीब 15 दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल कंपनीकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका दोस्त अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पिता की शिकायत पर दनकौर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र स्थित बहादुरपुर गांव निवासी विनय कुमार ने शिकायत में बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा प्रवीण कुमार दनकौर क्षेत्र की कंपनी में कार्यरत था। वह दो जून की रात अपने दोस्त राहुल कुमार को बाइक से गौड़ यमुना सिटी की ओर छोड़ने जा रहा था। यह भी पढ़ें- 14 दिन बाद हादसे के मामले में चालक पर मुकदमा दर्ज इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.