बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती। रायबरेली एफसीआई गोदाम के पास सड़क हादसे में घायल हुए बस्ती जिले के युवक ने उपचार के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया। युवक रायबरेली में एफसीआई में कार्यरत था। मौत की सूचना गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। लखनऊ में पीएम की कार्रवाई के बाद शनिवार देर शाम शव पहुंचेगा। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी राकेश निषाद 35 वर्ष पुत्र दयाराम निषाद रायबरेली खाद एवं आपूर्ति विभाग में तैनात था। बताया जाता है कि एफसीआई गोदाम के पास एक वाहन की चपेट में आकर राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। राकेश का उपचार लखनऊ में चल रहा था। उपचार के दौरान राकेश निषाद ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना त्रिलोकपुर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। बताया जाता है कि राकेश बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी था। राकेश की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.