बिजनौर, अप्रैल 3 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वाहेड़ी फ्लाई ओवर के पास तीन माह पूर्व हुए हादसे में घायल एंबुलेंस चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, थाना नगीना क्षेत्र के ग्राम धर्मशाह नंगली निवासी 52 वर्षीय रामधन पुत्र मनोहर सिंह एंबुलेंस चलाते थे। बीती 3 फरवरी को स्वाहेड़ी फ्लाईओवर के नीचे एंबुलेंस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में रामधन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।हादसे के बाद से ही रामधन का इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। गुरुवार को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रामधन की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.