हादसे में घायल इकलौते बेटे ने तोड़ा दम
झांसी, जून 13 -- झांसी। टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव रेवन में गुजरे दिनों वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया था। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव रजवारा निवासी महेश पाल पत्नी संग बाहर मजदूरी करते हैं। उनका 20 साल का बेटा दादा-दादी संग रहता था। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए वह कानपुर जाने की कहकर निकला था। बीती 7 जून को वह घर से निकला। जैसे बाइक लेकर गांव रेवन के आगे पहुंचा, तभी पीछे से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं दशरथ वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.