लखनऊ, जून 27 -- रहीमाबाद। बेलाहार गांव निवासी हरिपाल के इकलौते बेटे सचिन(14)की शनिवार सुबह ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। पिता ने बताया कि बीती 24 जून की दोपहर वह साइकिल से बड़खोडवा जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सचिन को गंभीर हालत में ट्रॉमा में भर्ती कराया। सचिन पास के स्कूल से कक्षा पांच का छात्र था। परिवार में मां रामश्री और दो बहनें है। ------हादसे में घायल की मौतलखनऊ। माल के किडौरा गांव निवासी हरिराम (20) की शनिवार सुबह ट्रॉमा में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने बताया कि तीन दिन पहले हरिराम होटल से काम कर पैदल घर लौट रहा था। तभी दुहानखेड़ा के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से...